न्यूजीलैंड टूर (India Tour of New Zealand) संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए निराशजनक रहा है। उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज (NZ vs IND T20 Series) में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया। वो चार मैचों में सस्ते में आउट हुए। हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5th T20) में तो संजू ने 10 गेंद खेली और महज़ 4 रन जोड़े।

सेडन पार्क के मैदान पर संजू मुकाबले की पहली गेंद से संघर्ष करते दिखे। इसी बीच भारतीय इनिंग के चौथे ओवर की पहली गेंद पर एडम मिल्ने ने संजू की पारी पर विराम लगाया। वो मिल्ने की गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ संजू का कैच पकड़ा।

न्यूजीलैंड टूर पर संजू ने पांच पारियों में 67 रन, 14 रन, 18 रन, 4 रन और 4 रन बनाए। उनके ये आंकड़ें प्रभावित नहीं करते। वो अपनी पिछली 10 टी20 पारियों में सिर्फ तीन अर्धशतक लगा पाए हैं। इस दौरान वो तीन बार सिंगल डिजिट और बाकियों में 20 रन से भी कम स्कोर करके आउट हुए। गौर करने वाली बात ये भी है कि संजू को वैभव सूर्यवंशी के ऊपर मौका दिया जा रहा है।

मैच का हाल: हैमिल्टन टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। मैदान पर तिलक वर्मा (02 गेंदों पर 02 रन) और श्रेयस अय्यर (20 गेंदों पर 44 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार