भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम की जीत में कई हीरो उभरकर सामने आए लेकिन फैंस जिस बल्लेबाज से उम्मीदें लगाए बैठे थे उसने एक बार फिर से उन्हें निराश कर दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की, जो बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपनी शुरुआत को भुनाने में विफल रहे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस समय संजू का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि केरल में जन्मा ये खिलाड़ी 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय खुद पर ही चिल्ला रहा था। संजू के रिएक्शन से साफ था कि उन्होंने एक और मौका गंवा दिया।

Advertisement

भारतीय पारी के आठवें ओवर में नजमुल हुसैन शांतो ने मेहदी हसन को गेंद थमाई, जिसके बाद संजू आउट हुए। डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार ने स्ट्राइक पर रहते हुए दो डॉट बॉल खेली और फिर दो रन बनाए। नीतीश ने सिंगल लेकर सैमसन को स्ट्राइक दी, लेकिन सैमसन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और डीप मिड-विकेट पर रिशाद हुसैन के हाथों में कैच थमा दिया। आउट होते ही संजू खुद पर गुस्सा निकालते दिखे। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

 

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 19.5 ओवर में 127 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 35(32)* रन मेहदी हसन मिराज के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 27(25) रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच को 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर और 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। हार्दिक पांड्या ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 16 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 29 रन का योगदान दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार