CSK Probable XI vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपना पहला मुकाबला सोमवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ गुवाहाली के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपका बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे प्लेइंग XI का हिस्सा: 44 साल के विकेटकीपर बैटर एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों से बाहर हो गए हैं। यही वज़ह है वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सीएसके ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है।
MSD का सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर होना सीएसके के लिए बेहद बुरी खबर है, क्योंकि वो अपनी टीम के लिए विकेटकीपर और फिनिश की ही भूमिका नहीं निभाते, बल्कि अपने अनुभव से कैप्टन ऋतुराज गायकवाज़ की भी काफी मदद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कम से कम 4 से 6 मुकाबले मिस करने वाले हैं।
धोनी को रिप्लेस करेंगे संजू सैमसन: महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजदूगी में अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी बेहद ही अनुभवी बल्लेबाज़ संजू सैमसन संभालेंगे। गौरतलब है कि संजू को सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से ही ट्रेड करके पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। ये 31 साल का खिलाड़ी एक काबिल विकेटकीपर ही नहीं, बल्कि एक विस्फोटक बैटर भी हैं। उनके नाम 330 टी20 मैचों में 6 सेंचुरी और 54 हाफ सेंचुरी के साथ पूरे 8,400 रन दर्ज हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज/राहुल चाहर।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जाक फाउल्क्स।