Kumar Sangakkara on Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। संजू की फैन फॉलोइंग लाखों में है। इस खिलाड़ी ने अपनी सादगी से सभी का दिल जीता है। सिर्फ क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि क्रिकेट से जुड़े दिग्गज खिलाड़ी भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर अब आरआर के हेड कोच कुमारा संगाकारा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह संजू की तारीफ करते हुए यह बता रहे हैं कि आखिर क्यों यह खिलाड़ी बाकियों से अलग है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 28 सेकेंड का यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में RR vs CSK मैच के बाद टीम के हेड कोच कुमार संगाकारा ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कप्तान संजू की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है जब आप संजू को बैटिंग करते हुए देखते हैं... जोस बटलर ने भी यह महसूस किया है कि वह हमेशा टीम के लिए खेलते हैं। यह रन बनाने के बारे में नहीं है, लेकिन वह इस बारे में है कि वह इन्हें कैसे बना रहे हैं।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, संजू सैमसन इंटेंट दिखाते हैं। वह टीम के लिए उदाहरण बनते हैं। यह शानदार है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ संजू सैमसन बहुत ज्यादा रन नहीं बना सके थे। उन्होंने 17 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली जिसके दौरान उनके बैट से एक चौका देखने को मिला, लेकिन यहां उन्होंने एक कप्तान के तौर पर बेहद शानदार काम किया। सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी थी जो फैसला सही साबित हुआ।

यशस्वी जायस्वाल ने 43 गेंदों पर 77 रन तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल  (34) और देवदत्त पडिक्कल (27) की पारियों के दम पर टीम ने 20 ओवर में 202 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 170 रन ही बना सकी और यह मैच 32 रनों से हार गई। संजू सैमसन ने अपनी टीम में एक बदलाव किया था। आरआर की प्लेइंग इलेवन में ट्रेंट बोल्ट की जगह एडम जाम्पा को शामिल किया था जो कि (एडम जाम्पा) टीम के ट्रंप साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। संजू सैमसन की चतुराई का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार