भारतीय फैंस ने उम्मीद की थी कि संजू सैमसन को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संजू के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में ना होने से उनके फैंस काफी निराश हैं लेकिन इसी बीच संजू और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई। न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संजू को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ए की टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है। इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ 22 सितंबर से होगा। संजू को दुख के बादलों से निकालते हुए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें इंडिया ए की कप्तानी देकर थोड़ी भरपाई करने की कोशिश की है। हालांकि, कप्तानी का ये लॉलीपॉप संजू के फैंस को कितना पसंद आएगा ये देखने वाली बात होगी।

Advertisement

न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के सभी मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने हैं। इस सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर, दूसरा मैच 25 और तीसरा मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। इंडिया ए की ये टीम सितारों से सजी हुई है जिसमें  पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन जैसे कई सितारे शामिल हैं।

न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पटिदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत, कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार