आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम की कप्तानी संजू सैमसन के हाथों में होगी। यह पहला मौका होगा जब सैमसन बड़े स्तर पर किसी टीम की कमान संभालेंगे।

Advertisement

इसी क्रम में सैमसन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि जैसे ही वो राजस्थान के कप्तान के तौर पर चुने गए तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी यह खुशी और भी दुगनी हो गई जब भारतीय टीम के तीन बड़े दिग्गजों ने उन्हें कप्तान बनने पर बधाई दी। इन खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मी और विराट कोहली का नाम शामिल है।

Advertisement

संजू सैमसन ने हिंदुस्तान टाइम्स में इस बात का खुलासा करते हुए कहा," मैं बहुत बेसब्र हो रहा था। मुझे विराट भाई, रोहित भाई और माही भाई की तरफ से बेहद शानदार बधाईयां मिली।"

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो कप्तानी करने के अलावा कुमार संगाकार के साथ मिलकर बेहतरीन तरीके से काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो ना सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं बल्कि बात करने के लिए भी एक शानदार प्रदर्शन इंसान है। मुझे बहुत खुशी है कि संगाकारा टीम के साथ बतौर कोच जुड़े है।

बता दें कि राजस्ठान रॉयल्स का पहला मुकाबला 12 अप्रैल को केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के साथ होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार