Sanju Samson Records: आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस सीजन में दूसरा शतक ठोककर उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की और टी20 में भारतीय खिलाड़ियों की खास लिस्ट में टॉप-2 में अपनी जगह बनाई।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। जब टीम के बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब सैमसन ने जिम्मेदारी उठाई और शानदार अंदाज में 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

Advertisement

सैमसन अंत तक नाबाद रहते हुए  54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेलकर टीम को 207 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस शतक के साथ ही संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। अब उनके नाम 7 शतक हो गए हैं। इस मामले में अभिषेक शर्मा 9 शतक के साथ पहले और विराट कोहली 8 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सैमसन अब रोहित के साथ 7-7 शतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा - 9 शतक
  • विराट कोहली - 8 शतक
  • रोहित शर्मा - 7 शतक
  • संजू सैमसन - 7 शतक

इतना ही नहीं, सैमसन अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं एक सीजन में दो शतक लगाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा शेन वॉटसन ने 2018 में किया था। सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और पिछले चार मैचों में यह उनका दूसरा शतक है।

साथ ही वह आईपीएल के एक सीजन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल और शुभमन गिल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा सैमसन ने टी20 में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में भी टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। उनके नाम अब 6 शतक हो गए हैं और उन्होंने ईशान किशन (5 शतक) को पीछे छोड़ दिया है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार