IPL 2026, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का पहला शतक जड़ दिया। वहीं आयुष म्हात्रे ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत CSK ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 213 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 62 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन संजू सैमसन ने एक छोर संभाले रखा और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।

इसके बाद आयुष म्हात्रे ने भी संजू का अच्छा साथ दिया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 113 रन की शतकीय साझेदारी हुई। आयुष म्हात्रे ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन ठोक दिए और आईपीएल 2026 का पहला शतक जड़ दिया। इसके अलावा शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए, जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल ही एकमात्र विकेट लेने में सफल रहे।

टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार