इंडियन प्रीमियर लीेग के 19वें सीजन के 37वें मुकाबले में भी शुभमन गिल एक बड़ी पारी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में विकेट के पीछे से संजू सैमसन ने ऐसी स्टंपिंग की जिसे देखकर फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में शुभम गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की।

Advertisement

दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 22 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन तभी गुजरात को गिल के रूप में एक तगड़ा झटका लग गया और नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन ने एक गज़ब की स्टंपिंग को अंज़ाम दे दिया। ये 7वें ओवर की दूसरी गेंद थी और नूर ने ये गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली जिस पर गिल पूरी तरह गेंद को मिस कर गए।

Advertisement

गिल तो गेंद को मिस कर गए लेकिन विकेट के पीछे संजू ने गेंद को बिजली की तेज़ी से पकड़ते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। उनकी इस स्टंपिंग को देखकर फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर वो इसकी तुलना महान एमएस धोनी से करने लगे। संजू की इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, मानव सुथार, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार