भारत ने रविवार (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 146 रन पर रोक दिया। साहिबजादा फरहान और फखर जमान  ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत के स्पिनरों ने मध्य ओवरों में मैच का रुख बदल दिया। जिसके चलते पाकिस्तान की पारी 146 पर सिमट गई। 

Advertisement

इस दौरान पाकिस्तान को अपने कप्तान सलमान आगा से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन उनका खराब फॉर्म इस फाइनल में भी जारी रहा। सलमान आगा को कुलदीप यादव ने आउट कर दिया, लेकिन इस विकेट की असली ख़ासियत संजू सैमसन का शानदार कैच था जिसने मैच का रुख पलट दिया। कुलदीप यादव की घूमती गेंद को सलमान अली आगा ने आगे बढ़कर हिट करने की कोशिश की लेकिन गेंद को सिर्फ ऊंचाई मिली।

Advertisement

ये गेंद बल्ले पर लगने के बाद इतनी ऊंची चली गई कि मिड-विकेट पर खड़े जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर संजू सैमसन दोनों कैच के लिए दौड़ पड़े लेकिन जब बुमराह ने संजू को कैच के लिए भागते देखा तो वो रुक गए। इस दौरान संजू ने लंबी दौड़ लगाई और हवा में डाइव लगाते हुए एक गजब का कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच को कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने की। पावरप्ले में दोनों ने 46 रन जोड़े और पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। फखर जमान ने 35 गेंदों में 46 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती ने दसवें ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सईम अयूब को 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने 14 रन पर पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने मोहम्मद हारिस(0) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। हुसैन तलत सिर्फ 1 रन बना पाए और कप्तान सलमान आगा 7 गेंद में 8 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद पाकिस्तान की पारी संभल नहीं पाई और टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर समेट दी गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट चटकाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार