IND vs ENG T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले संजू सैमसन ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने फैंस से मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी दिए। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (1 जुलाई) को खेले जाने वाले पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले से पहले भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इंग्लैंड में मौजूद फैंस का दिन बना दिया। चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान संजू कुछ फैंस से मिले और उनके साथ बेहद गर्मजोशी से पेश आए।

Advertisement

प्रैक्टिस सेशन के दौरान संजू सैमसन ने फैंस के साथ सेल्फी लीं, ऑटोग्राफ दिए और उनसे बातचीत भी की। भारतीय बल्लेबाज ने किसी को निराश नहीं किया और धैर्य के साथ सभी फैंस की फरमाइश पूरी की। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

VIDEO:

संजू सैमसन पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में भारत के लिए अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। उन्होंने इसी साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संजू को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 मैचों में 321 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

आईपीएल 2026 में भी संजू का प्रदर्शन शानदार रहा। ट्रेड डील के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए संजू टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 14 मैचों में 477 रन बनाए, जिसमें दो शतक भी शामिल थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हालांकि, हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में संजू का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले मैच में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में वह गोल्डन डक का शिकार बने। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में संजू शानदार वापसी के इरादे से उतरेंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार