18 फरवरी को आईपीएल 2021 से पहले हुई नीलामी में दुनिया भर के क्रिकेटरों पर बोली लगी और सभी टीमों ने अपने जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदा। साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस सबसे ज्यादा बिके और उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा। इसके अलावा भारत की ओर से कृष्णपा गौतम सबसे महंगे खिलाड़ी रहें।

Advertisement

इस नीलामी के दौरान सभी दर्शकों की नजर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर थी और उनका नाम नीलामी के सबसे अंतिम खिलाड़ी के रूप में आया। अर्जुन का बेस प्राइस नीलामी में 20 लाख रूपए था और अंतिम क्षणों में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने उन पर बोली लगाकर खुद के खेमे में शामिल किया।

अर्जुन तेंदुलकर के टीम में चुने जाने के बाद उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा था,"कोई भी दूसरा आपसे यह उपलब्धि छिन नहीं सकता, आप इसके हकदार है।"

साथ ही उन्होंने अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें अर्जुन पर गर्व है।

सारा से पहले 2021 आईपीएल में अर्जुन का नाम दर्ज करवाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अर्जुन ने मुंबई मैनेजमेंट, कोच और पूरे स्पोर्ट स्टाफ का शुक्रिया कहा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार