सचिन तेंदुलकर हैं 'भगवान', अब 22 साल का बेटा अर्जुन डालेगा मुर्दा MI में जान, बहन सारा हुईं इमोशनल

Updated: Sat, Apr 16 2022 12:50 IST
Arjun Tendulkar (Arjun Tendulkar IPL Debut)

Arjun Tendulkar IPL Debut: रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2022 का सफर अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। 5 में से 5 मुकाबले हारकर MI की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। रोहित शर्मा की टीम की हालत कुछ ऐसी है कि बस एक और हार और वो टूर्नामेंट से बाहर। मुंबई इंडियंस को उबारने के लिए रोहित शर्मा लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बड़ी चाल चलने के मूड में हैं। महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अर्जुन की तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'MIvLSG on our minds!' इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि अर्जुन आज लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने जा रहे हैं। वहीं अर्जुन की इस तस्वीर पर उनकी बहन सारा का भी रिएक्शन आया है। सारा इमोशनल नजर आईं।

सारा तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर ढेर सारे दिल की इमोजी बनाई है। वहीं मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस के मन में काफी उत्साह है। वहीं अगर अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा था।

इससे पहले आईपीएल 2021 में भी अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन, चोटिल होने के बाद वो आईपीएल से बाहर हो गए थे। ऐसे में अगर आज अर्जुन को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो फिर ये महान सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी होगी।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर खींच कर ले गए जयवर्धने को बाहर, देखें VIDEO

अर्जुन तेंदुलकर टीम में बतौर गेंदबाज शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, बल्ले से भी वो टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि सितारों से सजी केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अर्जुन कितने प्रभावी होते हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें