29 जून। ब्रिस्टल (CRICKETNMORE)। ब्रिस्टल में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेला जा रहा है। इस त्रिकोणीय टी20 के छठे मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को 7 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

28 जून को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहले खेलते हुए 18.1 ओवर में 129 रन बनाए जिसके बाद इंग्लैंड महिला टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इस मैच में इंग्लैंड की महिला गेंदबाज अन्या श्रुबसोल ने 3 विकेट चटकाए और साथ ही बल्लेबाजी में सारा टेलर ने 51 रन की पारी खेली। 

Advertisement

आपको बता दें कि इंग्लैंड की विकेटकीपर सारा टेलर के बारे में महान गिलक्रिस्ट ने कहा था कि वो दुनिया की बेस्ट विकेटकीपर है।   देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर 

इस बात को इस मैच में सारा टेलर ने फिर से सही साबित कर दिया और न्यूजालैंड महिला बल्लेबाज जेस वाटकिन को अपनी शानदार स्टंप से आउट किया। इस स्टंपिंग को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। देखिए 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार