Saransh Jain Unwanted Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (SL vs IND 2nd Test) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया (Indian Cricket Team) की तरफ से सारांश जैन (Saransh Jain) को डेब्यू करने का मौका मिला है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही सारांश जैन के नाम एक खास तो एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं।

Advertisement

21वीं सदी के सबसे उम्रदराज भारतीय टेस्ट डेब्यूटेंट: सारांश जैन को 33 साल और 145 दिन की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। इसी के साथ अब वो 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साबा करीम का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2000 में 32 साल और 362 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में टेस्ट डेब्यू किया था।

ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी: सारांश जैन भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने बिना IPL खेले भारत के लिए डेब्यू किया। ये कारनामा उनसे पहले सिर्फ मुरली विजय (साल 2008) और मोहम्मद शमी (साल 2013) ने किया।

सारांश जैन के आंकडे़ं: मध्य प्रदेश के रहने वाले सारांश जैन सालों से घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते आए हैं, यही वज़ह है अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिल गई है। उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास मैचों की 85 पारियों में 2,223 रन और 188 विकेट झटके। इसके अलावा वो 47 लिस्ट-ए मुकाबले (553 रन और 38 विकेट) और 20 टी20 मुकाबले (37 रन और 18 विकेट) खेलने का अनुभव रखते हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार