पाकिस्तान के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सरफराज अहमद अपने नन्हे बेटे अब्दुल्ला के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सरफराज अहमद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सरफराज अहमद अपने बेटे के साथ क्रिकेट तो खेल रहे हैं लेकिन, वो नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा भविष्य में क्रिकेटर बने ऐसा खुद इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा था।

Advertisement

सरफराज ने कहा था कि वो अब्दुल्ला को क्रिकेट से दूर रखना चाहते हैं। एआरवाई डिजिटल के शान सहवर प्रोग्राम में बोलते हुए सरफराज अहमद ने ऐसा कहा था। सरफराज अहमद ने कहा था, 'मेरे बेटे अब्दुल्ला को क्रिकेट में दिलचस्पी है लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो क्रिकेटर बने।'

Advertisement

सरफराज अहमद ने आगे कहा था, 'एक क्रिकेटर होने के नाते मैंने कई ऐसी चीजें झेलीं जिनका मैं अब्दुल्ला को सामना नहीं करने देना चाहता। यह मानव स्वभाव है। एक क्रिकेटर होने के नाते, मैं चाहता हूं कि मेरे भाई या बेटे को तुरंत चुना जाए। नहीं तो दर्द होता है।'

बता दें कि सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने द ओवल के मैदान पर भारत को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीता था। यूनिस खान के नेतृत्व में 2009 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद यह पाकिस्तान की विदेश में दूसरी बड़ी जीत थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार