मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे ईरानी कप के मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़कर ना सिर्फ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए बल्कि अपनी टीम को भी पहली पारी में 537 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। सरफराज ने पहली पारी में 286 गेंदों में नाबाद 222 रन बनाए। इस दोहरे शतक को पूरा करने के बाद सरफराज ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने मैच से पहले दोहरा शतक लगाने का वादा किया था।

Advertisement

रन मशीन सरफराज खान ने अपने छोटे भाई मुशीर के सड़क दुर्घटना के कारण ईरानी कप मैच से बाहर होने के बाद मुंबई के अपने साथियों और परिवार से एक वादा किया था। उन्होंने वादा किया था कि वो इस मैच में दोहरा शतक लगाएंगे। उन्होंने कहा था कि एक सेंचुरी उनकी और एक सेंचुरी उनके भाई मुशीर के लिए होगी।

Advertisement

सरफराज ने दिन के खेल खत्म होने के बाद कहा, "हां, ये मेरे लिए एक भावनात्मक सप्ताह रहा है। मैंने अपने परिवार और साथियों से वादा किया था कि अगर मैं सेट हो गया तो मैं 200 रन बनाऊंगा, एक शतक मेरे लिए और मेरे भाई (मुशीर) के लिए एक शतक। अगर वो (मुशीर) मैच में खेलता तो अब्बू (पिता) को गर्व होता। दुर्भाग्य से, वो दुर्घटना का शिकार हो गया। इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे इस मैच में किसी तरह दोहरा शतक बनाना होगा।"

26 वर्षीय सरफराज ने कहा कि उन्होंने अपने भाई से बात की है और उसे ठीक होने में दो-तीन महीने लगेंगे। सरफराज ने कहा, "हां, मैंने उससे बात की। वो ठीक है, लेकिन उसे ठीक होने में दो-तीन महीने लगेंगे।"

आपको बता दें कि सरफराज मुंबई के लिए ईरानी कप दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये उनका 15वां प्रथम श्रेणी शतक भी था। बड़े स्कोर बनाने की उनकी आदत के बारे में पूछे जाने पर, सरफराज ने कहा, "मैं बड़ी पारियां खेलने के लिए जाना जाता हूं। मैं उन चीजों को करने में अच्छा महसूस करता हूं जिनके लिए मैं जाना जाता हूं। मुंबई को भी मेरी लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की जरूरत थी। लंबे समय के बाद ईरानी कप जीतना हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। मैंने सोचा कि जितना संभव हो सके उतना लंबा खेलूंगा, बोर्ड पर जितना संभव हो उतना रन बनाऊंगा, जिससे टीम को जीत में मदद मिलेगी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार