घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan Debut) ने आखिरकार गुरुवार (15 फरवरी) को भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया। 26 साल के सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से पहले दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौंपी। 

 
Advertisement

जब सरफराज को टेस्ट कैप सौंपी गई तो, उनके पिता और वाइफ स्टेडियम में ही मौजूद थे। जब सरफराज कैप लेकर उनकी तरफ गए तो पिता नौशाद खान खुद की भावनओं को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सरफराज को गले लगाकर उनकी टेस्ट कैप को चूमा भी। 

Advertisement

बता दें कि केएल राहुल के इस मुकाबले के लिए फिट नहीं हो पाए थे। जिस कारण सरफराज को डेब्यू का मौका मिला। 

सरफराज के अलावा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी इस मैच में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। पहले दो मैच में श्रीकर भरत ने विकेटकीपिंग की थी, लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। जिसके चलते जुरेल को इस मैच में मौका मिला है। 

सऱफराज ने पिछले कुछ सालों में घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 45 फर्स्ट क्लास मैच में 69.85 की औसत से 3912 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 14 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। 

गौरतलब है भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस अय्यर की जगह सरफराज, वहीं भरत की जगह जुरेल टीम में आए। वही गेंदबाजी में अक्षर पटेल और मुकेश कुमार की जगह मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है।

Advertisement

वहीं इंग्लैंड की टीम में शोएब बशीर की जगह मार्क वुड प्लेइंग इलेवन में वापस आए हैं। 

टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

Also Read: Live Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार