मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। 24 वर्षीय सरफराज अब तक 8 पारियों में 937 रन बना चुके हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं। इनमें से एक शतक गुरुवार (23 जून) को मध्य प्रदेश के खिलाफ आया। सरफराज ने 243 गेंदों में 134 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 374 रन का स्कोर खड़ा किया।   

Advertisement

अपना शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेशन के दौरान सरफराज काफी इमोशनल दिखाई दिए और अंत में उन्होंने दिवंगच पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की तरह अपनी जांघ पर हाथ मारते हुए आसमान की ओर इशारा किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद सरफराज ने पुष्टि की उन्होंनें ऐसा कर के सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी थी। बता दें कि 29 मई को पंजाब के मनासा जिले में मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। 

Advertisement

बीसीसीआई द्वारा शेयर की वीडियो में अपने साथी खिलाड़ी के साथ बात करते हुए सरफराज यह बात कही।

सरफराज ने कहा, “ वो सिद्धू मूसेवाला के लिए था। मुझे उनके गाने बहुत पसंद हैं और मैं और हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर) को उनके गाने सुनते हैं। उनकी याद में इससे पहले के मैच में भी मैंने ऐसा ही सेलिब्रेशन किया था, लेकिन हॉस्टार ने उसे दिखाया नहीं। मैंने फैसला किया था कि जब में एक औप शतक मारूंगा तो दोबारा से वैसा ही सेलिब्रेशन करूंगा।” 

बता दें कि इससे पिछले सीजन में भी सरफराज ने 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दो रणजी सीजन 900 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार