घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले 22 साल के पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को चनयकर्ता इग्नोर कर रहे हैं। टी-20 क्रिकेट में 152 के स्ट्राइक रेट से 2354 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया के लिए उन्हें नहीं चुना जा रहा है। पृथ्वी शॉ के साथ ही उनके फैंस भी इस बात से खफा हैं। हालांकि, चयनकर्ताओं ने इस बात का भरोसा जताया है कि जल्द ही पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया के लिए चुना जा सकता है।

Advertisement

अभी कुछ वक्त पहले बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए इंडियन सेलेक्टर्स ने कुल 4 चार स्क्वॉड घोषित किए। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिए जाने के बावजूद पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुना गया। इस स्क्वॉड की घोषणा टी-20 वर्ल्ड कप के खत्म होने से पहले हुई थी। 

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म हुआ टीम इंडिया हार गई और अब फोकस अगले वर्ल्ड कप पर है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को मिली हार के बाद एक्टर और कॉमेडियन सतीश रे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सतीश रे फनी अंदाज में पृथ्वी शॉ को सिलेक्ट ना किए जाने पर रिएक्शन दे रहे हैं।

सतीश रे ने वीडियो में कहा, 'पृथ्वी शॉ को क्यों नहीं खिला रहे हो। एक युवा आदमी था वो लेकिन, आज वो चचा जान लग रहा है। कल को दादू जान हो जाएगा तब खिलाओगे तुम इसको।' सतीश रे का ये फनी वीडियो यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। वहीं अगर टीम इंडिया की बात करें तो फिलहाल भारत न्यूजीलैंड के दौरे पर है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। हार्दिक पांड्या ने कह दिया है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में हो ना हो पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया के स्कवॉड में जल्द से जल्द जगह मिल सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार