टी-20 वर्ल्ड कप का 12वां मुकाबला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही आवश्यक होगा।

Advertisement

SCO vs ZIM: Match Preview

Advertisement

स्कॉटलैंड के बल्लेबाज़ टूर्नामेंट में अब तक ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके है। जॉर्ज मुंसे और माइकल जोन्स टीम के टॉप स्कोरर हैं। माइकल जोन्स ने दो मुकाबलों में 147.22 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 106 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी तरफ जॉर्ज मुंसे ने 121.81 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 67 रन जडे़ हैं। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के बाकी बल्लेबाज़ों ने फैंस को निराश किया है। पिछले मैच में मैथ्यू क्रॉस(28) और कप्तान रिची बेरिंग्टन(37) ने भी अच्छी पारी खेली थी, ऐसे में उन पर भी सभी की निगाहें रहेगी।

स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्क वाट टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। वाट ने 2 मुकाबलों में 6.37 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटकाए हैं। माइकल लास्क और ब्रैडली व्हील ने 3-3 विकेट अपने नाम किए हैं। सफयान शरीफ ने अब तक 2 विकेट हासिल किए हैं, वहीं जोश डेवी ने भी 1 विकेट हासिल किया है।

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन भी बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम के लिए स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा सबसे सफल बल्लेबाज़ हैं। रजा ने 171.42 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए दो मैचों में 96 रन बनाए हैं। वहीं ल्यूक जोंगवे ने 2 मैचों में 49 रन जड़े हैं। वेस्ले मेधरवे के नाम 49 रन दर्ज हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ बिल्कुल भी प्रभावित नहीं कर सके हैं।

टीम के गेंदबाज़ों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। ब्लेसिंग मुजराबानी ने 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं सिकंदर रज़ा ने टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी से प्रभावित करते हुए 4 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। रिचर्ड नगारवा, तेंडई चतारा और सीन लिवियम्स ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

SCO vs ZIM: Match Details

दिन – शुक्रवार, 21 अक्टूबर, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 01:30 बजे
वेन्यू - बेलेरिव ओवल, होबार्ट

SCO vs ZIM: Match Prediction

Advertisement

दोनों ही टीमों के बीच एक कांटेदार मुकाबला होने की पूरी-पूरी संभावना है। जिम्बाब्वे की टीम मैच में फेवरेट रहेगी।

SCO vs ZIM Head-to-Head

कुल - 04
स्कॉटलैंड – 01
जिम्बाब्वे - 03

Advertisement

SCO vs ZIM: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मुकाबलों को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

SCO vs ZIM Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

SCO vs ZIM Probable Playing XI

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतरा

Advertisement

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), कैलम मैकलियोड, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील

SCO vs ZIM Fantasy XI:

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- रेजिस चकाबवा,
बल्लेबाज - क्रेग एर्विन, जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, रिची बेरिंगटन
ऑलराउंडर- सिकंदर रजा, सीन विलियम्स, माइकल लेस्की
गेंदबाज- वेलिंगटन मसाकाद्जा, तेंदई चतरा, मार्क वाट

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार