SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (18 अक्टूबर) से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) ने साउथ अफ्रीका को शुरुआत में ही दो बड़े झटके दिए, जिसमें एडेन मार्करम (Aiden Markram) का अहम विकेट भी शामिल रहा। 

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन पारी के नौवें ओवर की चौथी गेंद पर बोलैंड ने मार्करम को ऐसा चकमा दिया कि उनका मिडिल स्टंप उखड़ गया।

बोलैंड ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर गेंद डाली। मार्करम ने आगे निकलकर कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर की ओर आ गई। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधे मिडिल स्टंप से जा टकराई। मार्करम गेंद की मूवमेंट को समझ ही नहीं पाए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। वह 28 गेंदों में सिर्फ 11 रन बना सके।

VIDEO:

मार्करम का विकेट लेने के बाद बोलैंड ने अगली ही गेंद पर एक और कमाल कर दिया। उनके सामने नए बल्लेबाज डेविड बेडिंगहम (David Bedingham) थे। बोलैंड ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी आगे की लेंथ पर गेंद डाली। बेडिंगहम ने आगे बढ़कर डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद तक अपने पैर पूरी तरह नहीं पहुंचा पाए। उनका बल्ला शरीर से दूर रह गया और गेंद बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में चली गई।

इस तरह बेडिंगहम बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए। बोलैंड ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया और टीम का स्कोर 12 रन पर दो विकेट हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीमें इस मैच के लिए:
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिन्सन, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार