मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का 10वां मुकाबला सिएटल ऑर्कास और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसे वेन पार्नेल की कप्तानी वाली ऑर्कास ने 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही सिएटल ऑर्कास की टीम लगातार तीन मैच जीतकर अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि सुपरकिंग्स 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ दूसरे पर खिसक गए हैं।

Advertisement

इस मैच में सिएटल ऑर्कास की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कप्तान वेन पार्नेल की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपरकिंग्स को निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 127 रनों पर रोक दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सुपरकिंग्स के ओपनर डेवोन कॉनवे इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। कॉनवे को इमाद वसीम ने पार्नेल के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

अगर ड्वेन ब्रावो के 39 और डैनियम सैम्स के बल्ले से 26 रन ना निकले होते तो सुपरकिंग्स की टीम 100 तक भी ना पहुंच पाती। ऑर्कास के लिए कप्तान वेन पार्नेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और 5 विकेट चटकाए। वहीं, जब ऑर्कास की टीम रन चेज़ के लिए मैदान पर उतरी तो क्विंटन डी कॉक और नौमान अनवर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी करके इस रन चेज़ को आसान बना दिया।

डी कॉक ने आउट होने से पहले 36 गेंदों में 53 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली जबकि अनवर ने काफी धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद नंबर तीन पर हेनरिक क्लासेन आए और उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 42 रन बना दिए। क्लासेन 42 रन बनाकर नाबाद रहे और दसुन शनाका भी 10 रन पर नाबाद रहे। इस तरह ऑर्कास ने 16 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर 128 रन बना दिए और मैच जीत लिया। कप्तान वेन पार्नेल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार