30 अप्रैल (CRICKETNMORE)। रोहित शर्मा के जन्मदिवस के मौके पर हर कोई भारत के इस हिट मैन को अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित शर्मा को उनके बर्थडे पर विश किया।
Advertisement
हमेशा की तरह इस बार भी सहवाग ने अपने ही अंदाज में रोहित शर्मा को बर्थडे विश किया है। सहवाग ने रोहित शर्मा को टेलेंट की टंकी की नई उपाधि दी है।
Advertisement
इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को अपना फेवरेट बल्लेबाज भी बनाया है। आपको बता दें कि आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की टीम बेहद ही बुरे दौर से गुजर रही है।
अबतक रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 मैच में 5 मैच हार चुकी है। अब आईपीएल 2018 में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम को हर मैच में जीत जरूरी है।