San Francisco Unicorns vs MI New York Dream11 Prediction, MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 10 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 AM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप मैथ्यू शॉर्ट को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि बेहद ही गज़ब की फॉर्म में हैं और आपको अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। बता दें कि MLC 2025 में मैथ्यू शॉर्ट ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 7 मैचों में 50.57 की औसत और 166.19 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए। इतना ही नहीं, उन्होंने टूर्नामेंट में 13.5 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट भी चटकाए हैं। बता दें कि शॉर्ट के पास कुल 132 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उनके नाम 3,336 रन और 51 विकेट दर्ज हैं। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप कीरोन पोलार्ड या माइकल ब्रेसवेल का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

SF vs NY Match Details

दिन - गुरुवार, 10 जुलाई 2025
समय - 05:30 AM IST
वेन्यू - ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास

Grand Prairie Stadium, Dallas Pitch Report

डलास का ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम एक संतुलित पिच उपलब्ध करता है जहां बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए अच्छी मदद होती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 10 में से 6 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते गए हैं। ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है।

Advertisement

बता दें कि MLC 2025 में डलास के मैदान पर अब तक 13 मुकाबले हुए हैं जिसमें से सात रन चेज और पांच रन डिफेंड करते हुए जीते गए। गौरतलब है कि यहां आखिरी मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेला गया था जो कि बारिश के कारण बिना कोई गेंद डाले ही रद्द करना पड़ा।

SF vs NY: Where to Watch?

MLC 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

SF vs NY Dream11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन
बल्लेबाज - कीरोन पोलार्ड (उपकप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मोनांक पटेल, संजय कृष्णमूर्ति
ऑलराउंडर - माइकल ब्रेसवेल, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), हसन खान
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, जेवियर बार्टलेट।

SF vs NY Predicted Playing 11

Advertisement

San Francisco Unicorns Probable XI : मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, संजय कृष्णमूर्ति, हसन खान, कार्मि ले रॉक्स/कूपर कोनोली, हम्माद आजम, जेवियर बार्टलेट, करीमा गोर, लियाम प्लंकेट, ब्रॉडी काउच।

MI New York Probable XI : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मोनांक पटेल, निकोलस पूरन (कप्तान), तजिंदर ढिल्लन, कीरोन पोलार्ड, माइकल ब्रेसवेल, जॉर्ज लिंडे, नोस्टुश केनजिगे, ट्रेंट बोल्ट, रुशिल उगरकर, एहसान आदिल।

SF vs NY Dream11 Prediction, SF vs NY Dream11 Team, Major League Cricket, Fantasy Cricket Tips, MLC 2025, SF vs NY Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, San Francisco Unicorns vs MI New York

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार