महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में भारतीय स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा (Shafali Verma) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स की इस विस्फोटक बल्लेबाज ने महिला प्रीमियर लीग में 50 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। शैफाली यह मुकाम हासिल करने वाली WPL की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जबकि अभी तक कोई दूसरी बल्लेबाज 40 छक्कों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला शनिवार, 17 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआती ओवरों में पूरी तरह सही साबित हुआ।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज दो ओवर के भीतर चार अहम विकेट गंवा दिए। पहले ओवर में लिजेल ली 4 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लौरा वोल्वार्ट खाता भी नहीं खोल सकीं। दूसरे ओवर में सयाली सतघरे ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (4) और मारिजाने कैप (0) को पवेलियन भेजकर दिल्ली को दबाव में डाल दिया।

इन झटकों के बीच शैफाली वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और जिम्मेदारी भरी पारी खेली। शैफाली ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसी पारी के दौरान उन्होंने चौथे ओवर में सयाली सतघरे की गेंद पर पहला छक्का जड़ते ही WPL में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए और इतिहास रच दिया।

शैफाली वर्मा अब महिला प्रीमियर लीग में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन चुकी हैं। उनके बाद की बल्लेबाजें इस आंकड़े से काफी पीछे हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतरता को दर्शाता है।

महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ी:

  • शैफाली वर्मा – 31 मैच, 53 छक्के
  • ऋचा घोष – 30 मैच, 32 छक्के
  • एश्ले गार्डनर – 29 मैच, 32 छक्के
  • सोफी डिवाइन – 22 मैच, 30 छक्के
  • हरमनप्रीत कौर – 32 मैच, 30 छक्के
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो शैफाली वर्मा के अलावा मध्य ओवरों में स्नेह राणा ने 22 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। वहीं, अंतिम ओवरों में लुसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली। इन योगदानों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 166 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार