India Women vs Australia Women Semi-Final, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार, 30 अक्टूबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन (India Playing XI) में कई बदलाव कर सकती है।

Advertisement

प्रतिका की जगह शेफाली वर्मा: भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज़ प्रतिका रावल लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में बुरी तरह चोटिल हो गईं थी जिस वज़ह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा को जोड़ा गया है। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले में प्रतिका की जगह स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। गौरतलब है कि 21 वर्षीय शेफाली ने देश के लिए 29 ODI मैचों में 644 रन बनाए हैं।

Advertisement

इन धाकड़ खिलाड़ियों की होगी वापसी: टीम इंडिया ने अपने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में धाकड़ विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष, अनुभवी स्पिनर स्नेह राणा और युवा तेज गेंदबाज़ क्रांति गौड़ को रेस्ट दिया था। हालांकि अब सेमीफाइनल मुकाबले में ये तीनों ही खिलाड़ी जरूर खेलती नज़र आएंगी। जान लें कि इनकी वापसी के साथ ही उमा छेत्री, राधा यादव और अमनजोत कौर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा/अमनजोत कौर, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाड: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का पूरा स्क्वाड: एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्राथ (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एन्नाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार