2 जून, (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में कमाल का परफॉर्मेंस करने वाले केकेआर के शुभमन गिल ने हर किसी का दिल जीत लिया। शुभमन गिल ने जो परफॉर्मेंस किया है उससे हर किसी को यकिन हो गया है कि आने वाले समय में जल्द ही भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

केकेआर के इस युवा बल्लेबाज के परफॉर्मेंस से टीम के मालिक शाहरूख खान भी काफी खुश हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि शाहरूख खान की खूबसूरत बेटी सुहाना खान भी शुभमन गिल को खासा पसंद कर रही हैं।

जनसत्ता में छपी खबर की मानें तो दोनों एक दूसरे के साथ बात कर रही हैं और समय बिता रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आ रही है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में शुभमन गिल ने 11 पारियों में 203 रन बनाए थे। युवा शुभमन गिल ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी कमाल का परफॉर्मेंस किया था तब जाकर उन्हें केकेआर की टीम ने आईपीएल 2018 में शामिल किया गया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार