PSL 2023: मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में मुल्तान सुल्तांस की टीम लगातात तीसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में पहुंच गई है। पीएसएल 2023 के क्वालिफायर मुकाबले में मुल्तान की टीम ने शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स को 84 रनों हरा दिया। इस मैच में बल्ले और गेंद के अलावा खिलाड़ियों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी देखने को मिली।

Advertisement

आपने अक्सर शाहीन शाह अफरीदी को शांत देखा होगा लेकिन इस बड़े मैच में वो भी अपना आपा खोते दिखे। दरअसल, हुआ ये कि मुल्तान सुल्तांस के बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड अपने पूरे रंग में बल्लेबाजी कर रहे थे और वो हारिस रऊफ से लेकर हर गेंदबाज को चौके-छक्के मार रहे थे। इसी बीच उनकी रडार में शाहीन अफरीदी भी आ गए और पोलार्ड ने पारी के 19वें ओवर में शाहीन को भी 3 छक्के मार दिए।

Advertisement

पोलार्ड से एक ही ओवर में तीन छक्के खाना शाहीन को बर्दाश्त नहीं हुआ और वो पोलार्ड से भिड़ गए। शाहीन के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था और वो पोलार्ड से कुछ कहते हुए भी दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पोलार्ड की कुटाई के चलते ही शाहीन अफरीदी इस मैच में महंगे साबित हुए। अफरीदी ने अपने कोटे के 4 ओवरों में बिना विकेट लिए 47 रन लुटवा दिए।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान की टीम ने 5 विकेट पर 160 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था और जब लाहौर की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पूरी टीम सिर्फ 76 रनों पर सिमट गई। लाहौर के लिए शर्म की बात ये रही कि उनका कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार