Shaheen Afridi VS Shahid Afridi: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) दिग्गज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के दामाद बनने वाले हैं। शाहीन अफरीदी कथित तौर पर अफरीदी की बेटी अंशा से आज यानि 3 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। इस बीच शाहीन अफरीदी और शाहिद अफरीदी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जहां शाहीन को अपने होने वाले ससुर से एक स्वागत योग्य उपहार मिला है। 

Advertisement

दोनों के बीच वार्म-अप अभ्यास के दौरान, अफरीदी ने शाहीन की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा है। सोशल मीडिया पर अफरीदी vs अफरीदी के बीच की जंग का ये मजेदार वीडियो सामने आया है। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लंबे टाइम से क्रिकेट से दूर रहने वाले शाहीन को गेंदबाजी के दौरान फुल रनअप के साथ बॉलिंग करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, यहां पर बाजी ससुर शाहिद अफरीदी ने मारी। 

Advertisement

शाहिद अफरीदी अपने दामाद को बिल्कुल भी बक्षने के मूड में नहीं दिखते और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा देते हैं। बता दें कि शाहीन अफरीदी वर्तमान में घुटने की चोट से उबर रहे हैं। टीम में वापसी करने के प्रयास में शाहीन जमकर अभ्यास कर रहे हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान के सहयोगी स्टाफ के साथ रिहैब शुरू कर दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग के साथ शाहीन अफरीदी की क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है।

शाहीन को पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान चोट लगी थी। फील्डिंग करते वक्त शाहीन का घुटना चोटिल हो गया था। हालांकि, इसी मैच के दौरान वह बाद में पारी का 16वां ओवर फेंकने के लिए लौटे, लेकिन पहली गेंद फेंकते ही वे असहज दिखे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार