6 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपनी फेवरेट ऑल टाइम वनडे टीम चुनी है। अपनी प्लेइंग इलेवन में अफरीदी ने केवल एक भारतीय खिलाड़ी को टीम में जगह दी है और वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर हैं। अफरीदी की टीम में पाकिस्तान के दो खिलाड़ी हैं जिसमें इंजमाम उल हक और तेज गेंदबाज वसीम अकरम को टीम में जगह दी है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

ब्रायन लारा, कुमार संगकारा को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया है तो वहीं स्पिन गेंदबाजी में सिर्फ शेन नार्न अपनी जगह बनानें में सफल रहे हैं। ऑलराउंडर जैक कैलिस भी अफरीदी की मनपसंद वनडे टीम का हिस्सा हैं। रिकी पोटिंग , कर्टनी वॉल्श और मैक्ग्रा भी अफरीदी की टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

सबसे हैरानी वाली बात ये है कि अफरीदी की इस टीम में कोई भी वर्तमान में खेलने वाला खिलाड़ी नहीं हैं औऱ पूरी दुनिया में अपने खेल का डंका बजा चुके विराट कोहली और धोनी अफरीदी की टीम का हिस्सा नहीं हैं।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अफरीदी की ऑल टाइम फेवरेट वनडे टीम इस प्रकार है
सचिन तेंदुलकर (भारत), एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), इंजमाम उल हक (पाकिस्तान), कुमार संगकारा (श्रीलंका), जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), वसीम अकरम (पाकिस्तान), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया),कोर्टनी वॉल्श  और ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार