आज के टाइम में क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग एक्टर, राजनेता से कम नहीं है। लेकिन, क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हुए जो अपने देश में प्रधानमंत्री से भी ज्यादा पॉपुलर हो गए। इस लिस्ट में शामिल है उन्हीं 5 दिग्गज क्रिकेटरों का नाम जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

Advertisement

एबी डिविलियर्स: दिग्गज एबी डिविलियर्स केवल साउथ अफ्रीका में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। साउथ अफ्रीका के प्रधानमंत्री का नाम लोग भले ही ना बता पाएं लेकिन, एबी डिविलियर्स को कोई ना पहचाने इस बात की संभावना ना के बराबर है। एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले हैं। 

Advertisement

एम एस धोनी: पूर्व भारतीय खिलाड़ी धोनी वैसे तो लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं लेकिन, उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। धोनी भारत में किसी राजनेता से ज्यादा पॉपुलर हैं इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो। धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी-20 और 90 टेस्ट मैच खेले हैं।

शाहिद अफरीदी: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। संन्यास लेने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में तनिक भी गिरावट नहीं आई है। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे, 99 टी-20 और 27 टेस्ट मैच खेले हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर: भारत में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम बच्चा-बच्चा जानता है। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर हमारे देश का गौरव हैं। सचिन तेंदलुकर ने टीम इंडिया के लिए 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है।

रिकी पोंटिंग: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिकी पोंटिंग अपन टाइम के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार