पाकिस्तान सुपर लीग का सातवां सीज़न अपने आखिरी पड़ाव पर है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी, भी पीएसएल के कुछ मैचों में खेलते दिखे थे लेकिन अब वो एक विशेषज्ञ के रूप में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज़ चैनल पर इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने उमर अकमल की फिटनेस पर सवाल खड़े किए।

Advertisement

अफरीदी का मानना है कि उन्होंने पीएसएल के सातवें सीज़न में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अगर उन्हें पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलना है तो उन्हें अपनी फिटनेस पर जल्द ही काम करना होगा वरना वो दोबारा चयनकर्ताओं को नहीं लुभा पाएंगे।

Advertisement

पाकिस्तानी चैनल समां टीवी से बात करते हुए अफरीदी ने कहा, 'अगर आप उमर अकमल की बात करें तो उसने बहुत अच्छी वापसी की है। उमर से जो मेरी बात हुई है वो फिटनेस को लेकर हुई है, उसे फिटनेस पर काम करना होगा। उमर अकमल को थोड़ा और ग्रूम किया जा सकता है लेकिन उसका भी एक वक्त होता है। मुझे नहीं पता कि उसका आगे खेलने का प्लान है या नहीं लेकिन अगर उसे पाकिस्तान के लिए खेलना है तो उसे फिटनेस पर काम करना होगा क्योंकि इस पेट के साथ वो कमबैक नहीं कर सकता है।'

आपको बता दें कि इससे पहले अफरीदी ने शाहनवाज़ धानी को भी फटकार लगाई थी। अफरीदी ने कहा, 'शाहनवाज़ धानी ने पिछले साल से कुछ भी इम्प्रूव नहीं किया है। मुझे लगता है कि धानी थोड़ा सा ओवर सेलिब्रेट कर रहा है। उसने ज़हन में पहले ही रखा हुआ होता है कि वो आउट करने के बाद ऐसे सेलिब्रेट करेगा। फैंस के सामने जाकर ऐसा करेगा। हमारा टैलेंट क्यों खराब होता है, टिकटॉक की दुनिया में जाकर हमारे बच्चे बिगड़ जाते हैं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार