31 मई। लॉर्ड्स (CRICKETNMORE)। लॉर्ड्स के मैदान पर आज वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच चैरिटी टी- 20 मैच खेला जाना है। इस ऐतिहासिक टी- 20 मैच में वर्ल्ड इलेवन टीम की कप्तानी महान शाहिद अफरीदी करने वाले हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आईसीसी के इस मैच में अफरीदी अपनी भागीदारी देने वाले हैं।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

आजका यह मैच इंटरनेशनल स्टेटस के साथ खेला जाएगा। ऐसे में लाला शाहिद अफरीदी के पास एक खास रिकॉर्ड बनानें का मौका होगा।

आजके इस ऐतिहासिक मैच में यदि शादिज अफरीदी अपनी गेंदबाजी के बल पर 3 विकेट लेने में सफल रहे तो टी- 20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे। 

शाहिद अफरीदी के नाम इस समय 97 टी- 20 इंटरनेशनल विकेट लेने का कमाल दर्ज है। उम्मीद है कि लाला आज अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाएंगे और इतिहास रचेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार