इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से रौंदते हुए दो अहम पॉइंट हासिल कर लिए। इस जीत के साथ दिल्ली के 6 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और अब वो अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं। अगर पंजाब की बात करें तो उनकी बल्लेबाज़ी टॉप-4 पर निर्भर करती थी लेकिन इस मुकाबले में कोई भी नहीं चला और पूरी टीम सिर्फ 115 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement

इस मैच में जब पंजाब ने 4 विकेट गंवा दिए थे तो एक बार फिर शाहरुख खान क्रीज़ पर आए और फैंस को उम्मीद थी कि शायद वो इस बार तो टीम को इस संकट से उबार ही लेंगे लेकिन फैंस का ये सपना टूटने में ज़रा सी भी देर नहीं लगी क्योंकि शाहरुख 20 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन चले गए।

Advertisement

इस दौरान शाहरुख का स्ट्राइक रेट 60 का रहा जो कि अमूमन किसी टेस्ट बल्लेबाज़ का होता है। गौरतलब है कि शाहरुख को पंजाब ने मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ की भारी धनराशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन फिलहाल शाहरुख का प्रदर्शन देखकर लगता है कि पंजाब के 9 करोड़ धीरे-धीरे डूब रहे हैं। पंजाब की टीम 7 में से 4 मुकाबले हार चुकी है और अभी तक इन सात मुकाबलों में एक भी बार शाहरुख का बल्ला नहीं चला है।

ऐसे में फैंस अब ये कहने लगे हैं कि जिसे पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में हीरो समझ कर खरीदा था अब वही हीरो फ्लॉप पर फ्लॉप देता जा रहा है लेकिन ये हीरो हिट कब देगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन अगर आने वाले मुकाबलों में इस हीरो का बल्ला नहीं चला तो इसे रिप्लेस जरूर कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार