कोलकाता, 4 मई (Cricketnmore): सुपरस्टार शाहरुख खान को यहां बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और किंग्स इलेवन पंजाब के मुकाबले के दौरान अपने बेटे अब्राम के साथ डांस करते देखा जाएगा। शाहरुख ने बुधवार को ट्विटर पर कहा कि वह और उनका दो वर्ष का बेटा डांस की तैयारी कर रहे हैं।
Advertisement
अभिनेता ने ट्वीट किया, "छोटा सा अब्राम और मैं कोलकाता में अपने पहले मुकाबले के लिए डांस की तैयारी कर रहे हैं। आप सबसे ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मिलते हैं।"
Advertisement
मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म 'फैन' में नजर आए अभिनेता शाहरुख को अब राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म 'रईस' में देखा जाएगा, जो अब 26 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।
एजेंसी