शाई होप (Shai Hope) के शानदार शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने 232 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने तीन ओवर बाकी रहते हुए 2 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही मेजबान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

श्रीलंका की पारी

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत शानदार रही और दनुष्का गुनाथिलका (55) और दिमुथ करुणारत्ने की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। कप्तान करुणारत्ने के रूप में टीम को पहला झटका लगा, इसके बाद 112 रन के कुल स्कोर पर गुनाथिलरा ऑब्स्ट्रकटिंग द फील्ड यानी फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के लिए आउट करार दिया गया।

इसके बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई औऱ एक थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। अशीन बंडारा (50) के शानदार अर्धशतक के चलते टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच पाया और श्रीलंका 49 ओवरों में 232 रन पर ऑलआउट हो गई। 

वेस्टइंडीज के लिए जेसन मोहम्मद और जेसन होल्डर ने 2-2, वहीं अल्जारी जोसेफ, कप्तान कीरोन पोलार्ड और फेबियन एलेन ने 1-1 विकेट चटकाया।

वेस्टइंडीज की पारी

Advertisement

लक्ष्य की पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और एविन लुईस की ओपनिंग जोड़ी ने 143 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की राह आसान कर दी। मैन ऑफ द मैच रहे होप ने 133 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 110 रन, वहीं लुईस ने 90 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। डैरेन ब्रावो 37 रन और जेसन मोहम्मद 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका के लिए दोनों ही विकेट दुश्मंथा चमीरा ने चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार