14 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से दो दिग्गज क्रिकेटर अपनी टीम में वापसी करेंगे। दुनिया के सबसे खतरनाक लिमिटेड ओवर बल्लेबाज एबी डी विलियर्स अपनी टीम साउथ अफ्रीका के साथ जुड़ेगे। वहीं मौजूदा समय मे दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में शुमार शाकिब अल हसन की बांग्लादेश टीम में वापसी होगी। 

Advertisement

हाल ही में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया है। ये दोनों ही खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला सी  खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

जून में इंग्लैंड में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।  जबकि स्टार खिलाड़ियों से भरी साउथ अफ्रीका ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 

दोनों के बीच खेले गए आखिरी दो वनडे मैचों मे बांग्लादेश की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया है। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक कुल 17 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 14 मैच जीते हैं।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला सी  खूबसूरत, जरूर देखें

दोनों टीमें इस प्रकार हैं..

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम आमला, टेंबा बावुमा, फरहान बेहारदिन, क्विंटन डी कॉक, एबी डि विलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, डेन पॅटर्सन, एंडील फैलुकवेओ, ड्वेन प्रीतोरियस , कागिसो रबाडा

Advertisement

कोच: ओटिस गिब्सन

बांग्लादेश: मशरफे मोर्तजा (कप्तान), इमरूल काईस, लिटन दास (मज़दूर), महमदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, मुस्ताफिजुर रहमान, नासिर हुसैन, रुबेल हुसैन, शाबीर रहमान, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, तास्किन अहमद

कोच: चंदिका हाथुरसिंघे
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार