आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से हो रहा है जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश को सबसे ज्यादा उम्मीदें उनके स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन से थी लेकिन उन्होंने अपने फैंस को काफी निराश किया।

Advertisement

शाकिब को श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। करुणारत्ने के आठवें ओवर की चौथी गेंद शाकिब को बिल्कुल भी समझ नहीं आई और लेग स्टंप पर जा रही गेंद को शाकिब पूरी तरह से मिस कर गए और बोल्ड होने के बाद हक्के बक्के नज़र आए।

Advertisement

शाकिब ने आउट होने से पहले 7 गेंदों में 10 रन बनाए। अब बांग्लादेशी फैंस चाहेंगे कि ये स्टार ऑलराउंडर गेंद से अपनी टीम को कुछ विकेट दिलाए ताकि उनकी टीम इस मैच में श्रीलंका को दबाव में ला सके।

अगर इस मैच की बात करें, तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर अभी भी मुश्फिकुर रहीम नाबाद हैं ऐसे में बांग्लादेश की टीम एक बड़े स्कोर की उम्मीद कर सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार