टॉनटन, 18 जून (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को नाबाद 124 रनों की पारी खेलने वाले बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

दुनिया के नंबर-1 हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब के अब चार मैचों में 384 रन हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को इस स्थान से अपदस्थ किया है। फिंच के 343 रन हैं।

Advertisement

शाकिब ने अभी तक चार पारियों में 128 की औसत से रन बनाए हैं और दो शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाया था। 

इसके बाद शाकिब ने सोमवार को विंडीज के खिलाफ नाबाद 124 रनों की पारी खेल टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत है जबकि इस वर्ल्ड कप में रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत। 

फिंच के पांच मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक के दम पर 343 रन हैं। तीसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा हैं जिनके तीन मैचों में तीन पारियों में 319 रन हैं। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक दो शतक और एक अर्धशतक जमाया। 

रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं जिनके पांच पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 281 रन हैं। 

Advertisement

चार मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 279 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जोए रूट पांचवें स्थान पर हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार