11 फरवरी, हैदराबाद (CRICKETNMORE)। हैदराबाद में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में बांग्लादेश के शकिब अल हसन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक जमाया और साथ ही शकिब के साथ बांग्लादेशी कप्तान भारत के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 4 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। शकिब 67 और मुशफ़िकुर रहीम 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

बांग्लादेश के शकिब ने भारत के अश्विन को वर्तमान में महान ऑलराउंडर बनने से रोक दिया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शकिब बल्ले और गेंदबाजी  से बराबर का योगदान देते आ  रहे हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने दिखाया संघर्ष, भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

Advertisement

शकिब अल हसन ने अबतक 46 टेस्ट मैच में भले ही अश्विन से विकेट चटकाने के मामले में पीछे हैं लेकिन रन बनानें में अश्विन से कहीं आगे नजर आ रहे ह । शकिब ने जहां 46 टेस्ट मैच में कुल 165 विकेट चटकाए हैं तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में शकिब के नाम 32.14 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3286* रन दर्ज हैं। शकिब के नाम अबतक 21 अर्धशतक दर्ज हैं तो साथ ही 4 शतक भी दर्ज हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर लगा फिक्सिंग का आरोप, बोर्ड ने किया निलंबित

अश्विन गेंदबाजी में आगे लेकिन शकिब के सामने बल्लेबाजी में काफी पीछे..

अश्विन के टेस्ट करियर की बात की जाए तो अश्विन ने अबतक 45 टेस्ट मैच में 248 विकेट चटकाए हैं। वहीं बल्लेबाजी में 24.96 की औसत के साथ 1930 रन बनाए हैं। OMG: धोनी लेने वाले हैं क्रिकेट से संन्यास, इस सीरीज के बाद कर सकते हैं ऐलान

यानि वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड की तरह देखा जाए तो बांग्लादेश के शकिब अल हसन ने अश्विन के इस सपने पर पानी फेर दिया है। यकिनन शकिब अल हसन इस समय नंबर वन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार