इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का अहम  हिस्सा है। लेकिन पारिवारिक कारणों से स्टोक्स ने इस सीजन आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है। दरअसल स्टोक्स के पिता ब्रेन कैंसर से ग्रसित है और उनकी देखभाल के लिए स्टोक्स पकिस्तान के खिलाफ बीते टेस्ट सीरीज को बीच में ही छोड़कर अपने परिवार के पास न्यूजीलैंड में अपने घर क्राइस्टचर्च वापस लौटे गए थे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न जो कि राजस्थान रॉयल्स के मेंटर भी है, उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि अगर स्टोक्स वापस टीम के साथ जुड़ते है तो राजस्थान की फ्रैंचाइजी को उन्हें मैच में खेलने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके आने से राजस्थान की टीम को काफी फर्क पड़ेगा और आने वाले आईपीएल मैचों में वह अपने टीम के लिए अहम साबित होंगे।

Advertisement

वार्न ने कहा ,"आशा है कि बेन स्टोक्स इस साल मैचों का हिस्सा होंगे। उनके ना होने से टीम को टीम को नुकसान होगा। पिछले मैचों की राजस्थान रॉयल्स की टीम को देखा जाए तो अगर उसमें स्टोक्स होते तो वो काफी बेहतर दिखती। "

स्टोक्स अगर यूएई में टीम के साथ जुड़ते है तो उन्हें 6 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा और साथ में उनके दो कोरोना टेस्ट नेगटिव आने चाहिए जिसके बाद ही वो टीम के साथ बायोसिक्योर-बबल में जुड़ेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार