रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती ही जा रही है। आरसीबी और दिल्ली के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली और सौरव गांगुली एक दूसरे को पूरी तरह से इग्नोर करते हुए नजर आए। इस दौरान विराट ने सबसे पहले दादा को घूरा और मैच खत्म होने के बाद उनके साथ हैंडशेक तक नहीं किया।

Advertisement

विराट और दादा के बीच बढ़ते विवाद को लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने नई जानकारी दी है। हालांकि, वॉटसन ने सीधे तौर पर गांगुली और कोहली के बीच क्या हुआ, इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि विराट कोहली में उस दौरान काफी आग दिखी।

Advertisement

'ग्रेड क्रिकेटर' पर बोलते हुए वॉटसन ने कहा, "ये अफवाह फैलाने वाला हो सकता है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है। इसलिए, ये ऐसी चीज नहीं है जिसमें मैं शामिल होना चाहता हूं। लेकिन निश्चित रूप से विराट में कुछ आग थी, ये निश्चित रूप से है। एक विपक्षी दृष्टिकोण के लिए, ये आखिरी चीज है जिसकी आपको भी आवश्यकता है। विराट, जब वो ऐसा है, तभी वो अपने सबसे अच्छे रूप में है। जो भी कारण था। मैं बिल्कुल निश्चित नहीं हूं।" 

आपको बता दें कि विराट और दादा के बीच इस घटना को बीते कुछ ही घंटे हुए थे कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा कदम उठाते हुए सौरव गांगुली को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया था। इसके 24 घंटों बाद ही दादा ने भी विराट को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सेअनफॉलो कर दिया था। दादा के इस कदम के बाद इस बात पर मुहर लग गई है कि इन दोनों के बीच रिश्तों में बहुत खटास आ चुकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार