लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Sharul Thakur) ने मंगलवार (8 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवरों में 52 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। शार्दुल ने अंजिक्य रहाणे औऱ आंद्रे रसेल का अहम विकेट हासिल किया। 

Advertisement

इस मुकाबले के दौरान शार्दुल ने बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। शार्दुल कोलकाता नाइट राइडर्स के चेज के दौरान 13वां ओवर करने आए शार्दुल ने पहली पांच गेंद वाइड डाली। आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने एक ओवर में लगातार पांच वाइड गेंद डाली है। 

Advertisement

बता दें कि इससे पहले जसप्रीत बुमराह (2015), प्रवीण कुमार (2017), मोहम्मद सिराज (2023), खलील अहमद (2024) ने एक आईपीएल ओवर में लगातार चार वाइड गेंद डाली थी। 

शार्दुल ने अपने इस ओवर में कुल 11 गेंद डाली। यह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से डाला गया सबसे बड़ा ओवर है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए तुषार देशपांडे ने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, वहीं आरसीबी के लिए खेलते हुए मोहम्मद सिराज ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ओवर में 11 गेंद डाली थी। 

मुकाबले में शार्दुल ने कुल 8 वाइड गेंद डाली, जो एक आईपीएल मैच में किसी भी गेंदबाज द्वारा डाली गई सबसे ज्यादा वाइड गेंद है। 

लखनऊ सुपर जांयट्स ने केकेआर के खिलाफ इस मैच में कुल 15 वाइड गेंद डाली, जो एक आईपीएल पारी में किसी भी टीम द्वारा डाली गई सबसे ज्यादा वाइड गेंद हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता की टीमको 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 7 विकेट गवाकर 234 रन ही बना पाई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार