इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत करके मैच में ज़ान फूंक दी है। वहीं, टीम इंडिया के लिए इस टेस्ट मैच के हीरो रहे शार्दुल ने बल्ले से धमाल मचाने के बाद गेंद से भी कमाल करके दिखाया है।

Advertisement

चौथे टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया को अपनी पहली विकेट की तलाश थी और शार्दुल ने उस तलाश को खत्म कर दिया। रोरी बर्न्स ने जैसे ही अपना अर्द्धशतक पूरा कियो वो शार्दुल के उसी ओवर में आउट होकर पवेलियन चले गए। इससे पहले लग रहा था कि इंग्लिश टीम इस मैच में धीरे-धीरे वापसी कर रही है लेकिन लॉर्ड शार्दुल ने एकदम से बेज़ान विकेट में ज़ान फूंक दी।

Advertisement

शार्दुल ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्द्धशतक लगाकर टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया और अब गेंद के साथ भी टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अभी सिर्फ एक ही विकेट गिरा है और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय गेंदबाज़ 9 और विकेट ले पाते हैं या नहीं।

ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं और अभी भी उन्हें मैच जीतने के लिए 263 रन की जरूरत है। यहां से इंग्लिश टीम का मैच जीतना तो मुश्किल है लेकिन अगर वो मैच ड्रॉ कराने में भी सफल हो जाते हैं, तो ये काबिलेतारीफ होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार