आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इस मैच में भी केकेआर का मिडल ऑर्डर धोखा दे गया और सलामी बल्लेबाज़ों की मेहनत पर पानी फिर गया। एक समय केकेआर की टीम 91 रन पर बिना किसी विकेट के आगे बढ़ती हुई दिख रही थी लेकिन तभी शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ दो गेंदों में मैच पलट कर रख दिया।

Advertisement

माही ने हाथ से फिसल रहे मैच को फिर से मुट्ठी में लाने के लिए शार्दुल को गेंद थमा दी और शार्दुल ने अपने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। शार्दुल ने सबसे पहले अर्द्धशतक बना चुके वेंकटेश अय्यर को पवेलियन की राह दिखाई। रविंद्र जडेजा ने अय्यर का शानदार कैच पकड़कर सीएसके को पहली सफलता दिलाई।

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए नितिश राणा आए और पहली ही गेंद पर फाफ डु प्लेसिस को कैैच थमा बैठे। इस तरह शार्दुल ने सिर्फ दो गेंदों में सीएसके की मैच में वापसी करवा दी और इसके बाद मिडल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और सीएसके ने 27 रन से जीत हासिल कर ली। 

अगर केकेआर ने तीसरी बार चैंपियन बनने का मौका गंवाया है तो इसके लिए वो खुद को ही ज़िम्मेदार ठहराएंगे। माही ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि उन्हें क्यों दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कहा जाता है। चार बार की चैंपियन सीएसके के फैंस की निगाहें अब आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन पर होंगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके किन खिलाड़ियों को रिटेन करती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार