अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर शारजाह वॉरियर्स (Sharjah Warriors) ने शनिवार (28 जनवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग-20 2023 के मुकाबले में अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) को 4 विकेट से हरा दिया। नाइट राइडर्स से 149 रन के जवाब में वॉरियर्स ने तीन ओवर बाकी रहते हुए 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही शारजाह की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

गुरबाज ने खेली धमाकेदार पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स की शुरूआत धमादेकार रही। गुरबाज औऱ टॉम कोहलर-कैडमोर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 62 रन बनाए। गुरबाज ने 39 गेंदों में छह चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 36 रन उन्होंने आठ गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए।

उनके अलावा मोहम्मद नबी ने 11 गेंदों में नाबाद 18 रन और कोहलर-कैडमोर ने 11 गेंदों में 17 रन बनाए। 

नाइट राइडर्स के लिए लाहिरू कुमारा ने तीन, अकील होसैन ने दो और धनंजय डी सिल्वा ने एक विकेट हासिल किया।

स्टर्लिंग की पारी गई बेकार

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे पॉल स्टर्लिंग ने 50 गेंदों में पांच चौकों औऱ एक छक्के की बदौलत 55 रन की पारी खेली। वहीं आंद्रे रसेल ने 28 गेंदों में 33 रन, वहीं चरित असलंका ने 13 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए।  

वॉरियर्स के लिए पॉल वॉल्टर ने दो, वहीं नूर अहमद और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार