कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर संजू सैमसन के कितने बड़े फैन हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है और जब शनिवार को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ संजू ने तूफानी शतक लगाया तो थरूर ने तिरुवनंतपुरम लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। थरूर ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।

Advertisement

सोमवार को अपनी मुलाकात के दौरान शशि थरूर ने सैमसन को एक नीला 'पोन्नाडा' (शॉल) भेंट किया। थरूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "संजू का हीरो की तरह स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद संजू सैमसन तिरुवनंतपुरम लौटे हैं। मुझे उनका सम्मान करने के लिए उचित भारतीय रंगों में एक 'पोन्नाडा' मिला है।"

Advertisement

पिछले कुछ सालों से थरूर सैमसन के प्रबल समर्थक रहे हैं और केरल के सुपरस्टार को कम मौके मिलने के बारे में टीम प्रबंधन से अक्सर सवाल करते रहे हैं। सैमसन ने माना कि जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद वो टी-20 टीम में अपनी जगह को लेकर अनिश्चित थे लेकिन सैमसन ने सही समय पर अपनी फॉर्म को हासिल करते हुए तीसरे टी-20 में शतक लगा दिया।

इससे पहले संजू बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर और दिल्ली में सीरीज के पहले दो टी-20 मैचों में अपनी शुरुआत को बड़े योगदान में बदलने में विफल रहे थे। हालांकि, तीसरे मैच में सिर्फ 47 गेंदों पर 111 रन बनाकर उन्होंने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी। सैमसन ने सिर्फ 40 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 70 गेंदों पर 173 रन जोड़े और भारत को टी-20 क्रिकेट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर बनाने में मदद की। भारत का 297 रन का स्कोर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में नेपाल के मोनोगोलिया के खिलाफ 311 रन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार