ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श (Shaun Marsh) ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शनिवार को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ हुए बिग बैश लीग मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए नाबाद 64 रन की पारी खेलने के बाद मार्श ने इसका खुलासा किया। बुधवार को सिडनी थंडर के खिलाफ वह अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे। 

Advertisement

Also Read: Live Score

Advertisement

40 साल के मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 38 टेस्ट, 73 वनडे औऱ 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उनके नाम क्रमश: 2265, 2773 और 255 रन दर्ज हैं। जून 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।  उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 शतक औऱ 25 अर्धशतक बनाए हैं। मार्श ने 17 साल की उम्र में अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी।

2008 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर मार्श ने सुर्खियां बटोरी थी। किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए पहले सीजन में 11 मैच में 616 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। इसके बाद उस साल ही उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे औऱ टी-20 डेब्यू किया था।

मार्श 2017 तक पंजाब की टीम के लिए ही आईपीएल खेले। उन्होंने 71 मैच में 39.95 की औसत से 2477 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और 20 अर्धशतक जड़े।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार