ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और हाल ही में अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए शॉन टैट ने अपनी ऑल टाइम वनडे इलेवन का चुनाव किया है।

Advertisement

उन्होंने अपने ओपनर के तौर पर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को चुना है। तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को चुना है। इस प्लेइंग इलेवन में चौथे स्थान पर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं।

Advertisement

टैट की प्लेइंग इलेवन में पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के शानदार बल्लेबाज ब्रायन लारा को जगह मिली है। छठे स्थान पर टैट ने भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को रखा है। भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 7वें स्थान पर काबिज हैं।

इस प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजों की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न 8वें स्थान पर मौजूद हैं। शॉन टैट की टीम में 3 तेज गेंदबाज हैं जिसमें पहला नाम वसीम अकरम, दूसरा ग्लेन मैक्ग्राथ तो वही तीसरा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मौजूद है।

शॉन टैट द्वारा चुनी गई ऑलटाइम वनडे इलेवन कुछ ऐसी दिखती है -

वीरेंद्र सहवाग, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, विराट कोहली, एमएस धोनी, शेन वार्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, शोएब अख्तर
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार